Comments

 

Widget Recent Comment No.

1. हाल ही में यूएस के सर्जन जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूएस के सर्जन जनरल के रूप में डॉ. जेरोम एडम्स को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एडम्स एनेस्थियोलॉजिस्ट इंडियाना के हेल्थ कमिश्नर के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में आईटीबीपी के डीजी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
आईटीबीपी के डीजी के रूप में आरके पचनंदा को नियुक्त किया गया है| पचनंदा 1983 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी है| पचनंदा सीआरपीएफ,सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसपीजी, सीबीआई एनडीआरएफ के पद पर कार्य कर चुके है|
3. हाल ही में किस आयोग के द्वारा गूगल पर जुर्माना लगाया गया है?
यूरोपीय आयोग के द्वारा गूगल पर 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया है| गूगल पर यह जुर्माना अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करके सर्च के नतीजों में अपनी खरीददारी सेवा का ज्यादा प्रचार करने के कारण लगाया गया है| बाजार में तोड़-मरोड़ करने के आरोप में किसी कंपनी पर लगाया गया यह सबसे बड़ा जुर्माना है|
4. डॉ. उदवादिया कौन है?
डॉ. उदवादिया को फादर ऑफलेप्रोस्कोपिक सर्जरी के नाम से जाना जाता है| उदवादिया इंग्लैंड के रॉयल कॉलेज ऑफ़ सर्जन्स में प्रोफ़ेसर पद पर कार्य कर चुके है| इन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्हें आइंस्टीनलीगेसी प्रोजेक्ट में दुनिया के 100 विजनरीज में चुना गया है|
5. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी है?
जर्मनी ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी है| जर्मनी ऐसा करने वाला विश्व का 23वां देश है| इस विधेयक के पारित होने के बाद जर्मनी में समलैंगिक पुरुषों और महिलाओं के भी सामान वैवाहिक अधिकार होंगे तथा उन्हें बच्चे गोद लेने की अनुमति भी होगी|
6. हाल ही में ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी” पुरस्कार से ज्योतिषी और अंक विशेषज्ञ टीएस विनीत भट्ट को नियुक्त किया गया है| भट्ट विश्व भर के मंत्री, राजदूत और सीनेटरों के लिए एक निजी ज्योतिषी है|
7. हाल ही में ग्रेट इमिग्रेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
ग्रेट इमिग्रेशन पुरस्कार से पूर्व अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार समाज, संस्कृति तथा लोगों का आर्थिक सहयोग के लिए दिया गया है|
8. मिताली राज का संबंध किस खेल से है?
मिताली राज का संबंध महिला क्रिकेट से है| मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है| मिताली राज डेब्यू वनडे में शतक मारने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर है| मिताली राज वनडे लगातार सात अर्धशतक तथा सबसे ज्यादा 47 अर्धशतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर है| इन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार तथा विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें ‘लेडी सचिन’ के नाम से जाना जाता है|
9. हाल ही में ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने जीता है| ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जोकोविक ने फ्रांस के मोफिल्स को 6-3, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह जोकोविक के कॅरिअर का 68वां खिताब है। यह उनका विंबलडन के अलावा ग्रास कोर्ट पर पहला टाइटल है। जोकोविच का यह इस साल का दूसरा खिताब है।
10. इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?
इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण 1 जुलाई 1955 को किया गया था| इसका राष्ट्रीयकरण करके इसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) नाम दिया गया था| इसका उद्देश्य बैंक ऑफ़ विस्तार गांवो तक करना था| पहले इंपीरियल बैंक की पहुंच शहरों तक सीमित थी| 1955 में एसबीआई का राष्ट्रीयकरण हुआ तब इसके कुल 480 कार्यालय थे, जिनमें शाखाएं और उपशाखाएं शामिल थीं। वर्तमान में इसकी शाखाएं 22 हजार से अधिक हो चुकी हैं। इनमें 2.78 लाख से अधिक कर्मचारी हैं। फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की विश्व के सबसे बड़ी कंपनियों की 2016 की सूची में एसबीआई 232वें स्थान पर थीं।

Post a Comment Blogger

Recent In Internet

 
Top