Comments

 

Widget Recent Comment No.

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 जून 2017 से 18 जून 2017 तक
1. निम्नलिखित में से किस समूह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 50 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किये जाने की घोषणा की ?
a. रिलायंस पावर
b. अडानी ग्रुप
c. महेंद्रा एंड महेंद्रा
d. सिनर्जी इंडिया
2. भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए किस देश द्वारा समर्थित एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक द्वारा 150 मिलियन डॉलर की राशि जारी की गयी?
a. जापान
b. उत्तर कोरिया
c. ईरान
d. चीन
3. निम्नलिखित में से किस लेखक को वर्ष 2017 का मैन बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया?
a. अमोस ओज़
b. पीटर क्राईसन
c. डेविड ग्रॉसमैन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
4. आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में किस बल्लेबाज को पहला स्थान प्राप्त हुआ?
a. एबी डिविलियर्स
b. विराट कोहली
c. जो रूट
d. मिशेल स्टार्क
5. भारतीय नौसेना के तीन जहाज किस देश के साथ हो रहे युद्धाभ्यास ऑसीइंडेक्स-17 में भाग लेने के लिए रवाना हो चुके हैं?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. अमेरिका
c. मालदीव
d. मिस्र
6. मोबाइल द्वारा आयकर भरने के लिए आयकर विभाग द्वारा किस नाम से मोबाइल एप्प लॉन्च किया ?
a. आयकर एप्प
b. बेसिक फाइल एप्प
c. ई-फाइलिंग एप्प
d. नेशन वाइड एप्प
7. हाल ही में जारी एटीपी पुरुष टेनिस रैंकिंग में किसे पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
a. राफेल नडाल
b. रोजर फेडरर
c. नोवाक जोकोविक
d. एंडी मरे
8. जल संचयन किस राज्य में शुरू की गयी जल संवर्धन परियोजना है जिसे मनरेगा अवार्ड के लिए चयनित किया गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड
9. किस संस्था द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बाल मजदूरी पायी गयी है?
a. क्राई
b. सेव द चिल्ड्रन
c. बचपन बचाओ आंदोलन
d. उदय फाउंडेशन
10. यूरोपियन यूनियन एवं फ्रांस द्वारा किस देश को ‘मोबिलाइज़ योर सिटी’ परियोजना के तहत 3.5 मिलियन यूरो दिए जाने की घोषणा की गयी?
a. पाकिस्तान
b. ब्राज़ील
c. भारत
d. चीन
11. ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा आरंभ की गई ?
a. टेली लॉ
b. लॉ एट डोरस्टेप
c. फाइल योर कंप्लेंट
d. विद यू ऑलवेज
12. ओला उबर को चुनौती देने के लिए दिल्ली के प्राइवेट टैक्सी ड्राईवरों द्वारा कौन सा एप आरंभ किया गया?
a. सुगम सफर
b. सेवा कैब
c. सुहाना
d. अपनी कैब
13. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. रुचिरा कंबोज
b. संभावना गांधी
c. उषा जोशी
d. वैभवी शुक्ला
14. निम्नलिखित में से किस देश में ‘वन डॉग पॉलिसी’ लागू की गई है?
a. अमेरिका
b. चीन
c. दक्षिण कोरिया
d. ताइवान
15. मध्यप्रदेश सरकार ने मंदसौर हिंसा की न्यायिक जांच हेतु आयोग का गठन किया है, इस आयोग का अध्यक्ष किसको नामित किया गया है?
a. न्यायमूर्ति आर के अरोरा
b. न्यायमूर्ति जे के जैन
c. ए आर कर्नन
d. चौ. अजीत पाल
उत्तर:
1.b. अडानी ग्रुप
Explanation - इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कार्यरत अडानी ग्रुप ने जून 2017 के दूसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 50 मेगावाट का सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) प्लांट स्थापित किये जाने की घोषणा की.
2.d. चीन
Explanation - चीन द्वारा समर्थित एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के लिए 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इक्विटी निवेश ऋण जारी किया.
3.c. डेविड ग्रॉसमैन
Explanation - इजराइल के लेखक डेविड ग्रॉसमैन को उनके नवीनतम उपन्यास ‘ए हार्स वॉक्स इनटू ए बार’ के लिए लंदन में 2017 का प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया.
4.b. विराट कोहली
Explanation - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.
5.a. ऑस्ट्रेलिया
Explanation - भारतीय नौसेना के तीन जहाज 13 जून 2017 को सप्ताह भर चलने वाले नौसेनिक युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. इस नौसेनिक युद्धाभ्यास का नाम ऑसीइंडेक्स-17 है.
6.c. ई-फाइलिंग एप्प
Explanation - केंद्र सरकार द्वारा ई-फाइलिंग वेबसाइट अखिल भारतीय आईटीआर ने आयकर ई-फाइलिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए ई-फाइलिंग एप्प मोबाइल एप्प लॉन्च किया.
7.d. एंडी मरे
Explanation - पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) द्वारा जारी पुरुष एकल रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ. एटीपी द्वारा जारी इस रैंकिंग में राफेल नडाल दूसरे स्थान पर रहे.
8.b. बिहार
Explanation - बिहार के नालंदा जिले में अपनाई गयी जल संवर्धन परियोजना ‘जल संचय’ को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. यह पुरस्कार मनरेगा के तहत दिया जायेगा.
9.a. क्राई
Explanation - बाल मजदूरी पर हाल ही में क्राई द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में 5 वर्ष से 6 वर्ष के 8 लाख से अधिक बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं.
10.c. भारत
Explanation - यूरोपियन यूनियन एवं फ्रांस ने भारत के तीन शहरों में उत्सर्जन रोकने हेतु 3.5 मिलियन यूरो की मदद की पेशकश की है. भारत को यह राशि पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के तहत दिए जाने की घोषणा की गयी.
11.a. टेली-लॉ
Explanation - ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा टेली लॉ नामक सेवा आरंभ की गई.
12.b. सेवा कैब
Explanation - टैक्सी सर्विस में प्रतिस्पर्धा के चलते राष्ट्रीय राजधानी में प्राइवेट टैक्सी चालकों ने इसका एक संगठित हल निकालने के प्रयास में सेवा कैब नाम से पहल आरंभ की. मोबाइल एप आधारित टैक्सी सेवा प्रदाता ओला और उबर की कमीशन नीति के चलते मोबाइल संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित नया उद्यम 'सेवा कैब' चालू किया है.
13.a. रुचिरा कंबोज
Explanation - दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के लिए भारत की उच्चायुक्त के रूप में रुचिरा कंबोज को नियुक्त किया गया है. कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी है.
14.b. चीन
Explanation - ‘वन डॉग पॉलिसी’ चीन में लागू की गई है. ‘वन डॉग पॉलिसी’ लागू होने के बाद चीन में कोई भी व्यक्ति दो कुत्ते नही पाल सकता है. यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उस पर करीब 19,500 रु. का जुर्माना लगेगा.
15.b. न्यायमूर्ति जे के जैन
मध्यप्रदेश सरकार ने मंदसौर हिंसा की न्यायिक जांच के लिए कल अधिसूचना जारी की. अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति जे के जैन की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित किया गया है.

Post a Comment Blogger

Recent In Internet

 
Top