Comments

 

Widget Recent Comment No.

=>भारत की सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मिसाइल तंत्र
1. पृथ्वी मिसाइल -
★ ये एक ऐसी मिसाइल है, जिसका इस्तेसमाल भारतीय सेना की तीनों इकाईयों- थल, वायु और नौसेना में होता है। तीनों के लिये पृथ्वीा मिसाइल के अलग-अलग वर्जन बनाये गये हैं।
=>पृथ्वी 1- यह खासतौर से थल सेना के लिये बनायी गई है, जिसकी रेंज 150 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1000 किलो बारूद ले जाने में सक्षम है। इसे जमीन से दागा जाता है।
=>पृथ्वी 2- यह विशेष रूप से वायुसेना के लिये बनायी गई है। इसकी मारक क्षमता 250 किलोमीटर तक है और 500 किलो बारूद भरा जा सकता है। इसे फाइटर प्लेन से दागा जाता है।
=>पृथ्वी 3- यह मिसाइल खास तौर से नौसेना के लिये बनायी गई है। किसी भी लड़ाकू जहाज से इस मिसाइल का प्रक्षेपण किया जा सकता है। इसकी रेंज 350 किलोमीटर है।
=>अग्नि मिसाइल
★अग्नि-1 इसमें एसएलवी-3 बूस्टइर का प्रयोग किया जाता है इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर की होती है। इसमें लिक्विड फ्यूल भरा जाता है। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है।
=>अग्नि 2: परमाणु क्षमता वाली इस मिसाइल की रेंज 3000 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1000 किलो सामग्री तक ले जाने में सक्षम है।
=>अग्नि 3: जुलाई 2006 में भारत ने अग्नि 3 का सफल परीक्षण किया था। इसकी मारक क्षमता 3000 किलोमीटर तक है। हालांकि इसे 4000 किलोमीटर तक भी बढ़ाया जा सकता है। इसमें 600 से 1800 किलो तक परमाणु सामग्री भरी जा सकती है।
=>अग्नि 4: 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखने वाली इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान और आधे से ज्याीदा चीन आ सकता है। इसका परीक्षण 2011 में किया गया था। यह भी परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है।
=>अग्नि 5: अप्रैल 2012 को अग्नि 5 का परीक्षण किया गया, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। इसकी जद में पूरा चीन आ जाता है। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर है, जिसे 7000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
=>धनुष मिसाइल~
★यह मिसाइल असल में पृथ्वी, 3 से बनी है, जो खास तौर से नौसेना में इस्तेममाल होती है। इसकी रेंज 250 से 350 किलोमीटर है। इस मिसाइल का निर्माण डीआरडीओ में साल 2000 में किया गया था। इसे पहली बार आईएनएस सुभद्रा से छोड़ा गया था।
=>शौर्य मिसाइल ~
★कम दूरी तक मार करने वाली यह मिसाइल भारतीय थल सेना के लिये बनाई गई। इसमें 1000 किलोग्राम तक परमाणु सामग्री भरी जा सकती है। इसकी रेंज 600- 750Qq किलोमीटर की है।
=>सागरिका मिसाइल ~
★ सागरिका का मतलब होता है समुद्र से पैदा होने वाली। इस मिसाइल का प्रक्षेपण सीधे पंडुब्बीझ से किया जाता है। इसकी लंबाई 8.5 मीटर की है और 500 किलो तक बारूद ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल का निर्माण 1991 में शुरू हुआ और 2001 में तैयार हो गई। उसके बाद नौसेना को दे दी गई। इस मिसाइल की रेंज 750 किलोमीटर है।
=>ब्रह्मोस मिसाइल ~
★यह सुपर सोनिक मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने रूस के एनपीओ के साथ मिलकर बनाया गया है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। इसमें 300 किलो तक बारूद भरा जा सकता है। इसे थल सेना और नौसेना के लिये बनाया गया है। इसकी गति 2.5 से 2.8 मैक स्पीकड है। यह दुनिया की सबसे तेज़ गति से चलने वाली क्रूज मिसाइल है।

Post a Comment Blogger

Recent In Internet

 
Top