Comments

 

Widget Recent Comment No.

रसायन विज्ञान से जुड़े कुछ सवालों के जवाब
Q. जब किसी तत्व के परमाणु की एक से ज्यादा द्रव्यमान संख्या होती है तो उसे क्या कहते है
Ans:- आइसोटोप
Q. आइसोटोप के रसायनिक गुण होने चाहिए
Ans:- समान
Q. किसी परमाणु की परमाणविक संख्या से किस की संख्या का पता चलता है
Ans:- प्रोटोन
Q. इलेक्ट्रोन का एंटी-पार्टिकल क्या है
Ans:- पोजिट्रोंन
Q. सामान्यतः प्रयुक्त होने वाले इस्पात ,पीतल, कांसा एवं तांबा पदार्थों में से कौन सा मिश्रधातु नहीं है
Ans:- तांबा
Q. कांसा किसकी मिश्रधातु है
Ans:- तांबा और टीन
Q. लोहा, एलुमिनियम, चांदी, तांबा में से किस धातु में अधिकतम ताप चालकता होती है
Ans:- चांदी
Q. सोना ,चांदी, लोहा एवं तांबा में से कौन सी धातु सबसे भारी होता है
Ans:- सोना
Q. फ्यूज तार किस मिश्र धातु के बने होते
Ans:- टीन और लेड
Q. जिंक, शीशा, कार्बन तथा टीन में से किस से स्टेंलेस स्टील में कठोरता आती है
Ans:- कार्बन
Q. लोहा अयस्क से लोहा विनिर्मित करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं
Ans:- अपचयन
Q. पदार्थ का परमाणु सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था
Ans:- डाल्टन
Q. कौन से दो आधारभूत बल दो न्यूट्रॉनो के बीच आकर्षक बल करा सकते हैं
Ans:- गुरुत्वीय और नाभिकीय
Q. जब दो परमाणुओं के बीच आबंध बनता है तो प्रणाली (समुदाय) की ऊर्जा
Ans:- घटती है
Q. परमाणु तत्व संख्या 29 किससे संबंधित है
Ans:- d-ब्लॉक
Q. कैथोड किरण होती है
Ans:- इलेक्ट्रॉन की स्ट्रीम
Q. किसी तत्व के रासायनिक गुण कौन तय करता है
Ans:- इलेक्ट्रॉन की संख्या
Q. किसी तत्व के तुल्यांकी भार तथा संयोजकता का गुणनफल किसके बराबर होता है
Ans:- परमाणु भार
Q. आण्विक कक्षा का अभिन्यास किससे नियंत्रित होता है
Ans:- चुंबकीय क्वांटम संख्या
Q. किसी तत्व के परमाणु का परमाणु क्रमांक 17 है और द्रव्यमान 36 है उसके न्यूक्लियस में न्यूट्रेनों की संख्या कितनी है
Ans:- 19
Q. द्रव्यमान संख्या किसका योग है
Ans:- प्रोटॉन और न्यूट्रॉन
Q. प्रोटोन की समान संख्या किंतु न्यूट्रॉन की भिन्न भिन्न संख्या वाले परमाणु को क्या कहते हैं
Ans:- समस्थानिक
Q. समान परमाणु संख्या वाले न्युक्लिएड प्लेट को क्या कहते हैं
Ans:- समस्थानिक
Q. आवागाद्रो संख्या का मान कितना है
Ans:- 6.023×10²³
Q. किसी परमाणु का रासायनिक व्यवहार निर्भर करता है
Ans:- उसके न्यूक्लियस में प्रोटॉन की संख्या पर
Q. परमाणु न्यूक्लियस बने होते हैं
Ans:- प्रोटोन और न्यूट्रॉन से
Q. परमाणु का संघटन करने वाले तीन मौलिक कण है
Ans:- प्रोटोन, इलेक्ट्रान और न्यूट्रॉन
Q. एक परमाणु के तीन आधारभूत अवयव कौन से हैं
Ans:- प्रोटॉन न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन
Q. परमाणु क्रमांक 20 वाले परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है
Ans:- 2,8,8,2
Q. 106 तत्व की खोज किसने की थी
Ans:- सीबोर्ग ने
Q. अमोनिया का एक गुण कौन सा है
Ans:- इसके जलिय विलियन मे लाल लिटमस नीला हो जाता है
Q. पुरानी किताबों का कागज भूरा किस कारण होता है
Ans:- सेलूलोज के ऑक्सीकरण के कारण
Q. यदि Mgcl2 में एक मिलियन mg²प्लस आयन है तो उसमें क्लोराइड आयन कितने हैं
Ans:- 2 मिलियन
Q. हीलियम परमाणु जब इलेक्ट्रॉन खोता है तब वह बनाता है
Ans:- धनात्मक हीलियम आयन
Q. न्यूक्लियस की द्रव्यमान संख्या होती है
Ans:- कभी उसके प्रमाणु क्रमांक से अधिक और कभी उसके बराबर होती है
Q. कार्बन के 6.023×10²² परमाणुओ का भार कितना होता है
Ans:- 1.2 ग्राम
Q. फास्फोरस, एंटीमनी, आर्सेनिक तथा एल्युमीनियम में से कौन दाता परमाणु नहीं है
Ans:- एल्युमीनियम
Q. विद्युत तापी साधन के लिए तापी घटक बनाने के लिए, जिस मिश्रधातु उपयोग किया जाता है, वह कौन सी है
Ans:- नाइक्रोम
Q. अयस्क के ताप उपचार के प्रयोग को जिसमें गलाना और पकाना शामिल है को क्या कहते हैं
Ans:- पायरोमेटालर्जी
Q. एल्युमिनियम किस से प्राप्त किया जाता है
Ans:- बॉक्साइट
Q. एलुमिनियम का अयस्क है
Ans:- बॉक्साइट

Post a Comment Blogger

Recent In Internet

 
Top