Comments

 

Widget Recent Comment No.

1. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में 'अब्दुल हमीद लाहौरी' कौन था? शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
2. 'धरमट का युद्ध' (अप्रैल 1658) निम्न में से किनके बीच बीच लड़ा गया था?
औरंगज़ेब और दारा शिकोह
3. मुग़ल काल में निम्नलिखित बन्दरगाहों में से किसको 'बाबूल मक्का' (मक्का द्वार) कहा जाता था?
सूरत
4. दिल्ली का पुराना क़िला किसके द्वारा बनवाया गया था?
शेरशाह
5. अमरकोट के राजा वीरसाल के महल में किस मुग़ल बादशाह का जन्म हुआ था?
अकबर
6. मुग़ल दरबार में ‘पर्दा शासन’ के लिए ज़िम्मेदार ‘अतका खेल’ या ‘हरम दल’ की सर्वप्रमुख सदस्या कौन थी?
माहम अनगा
7. निम्न इतिहासकारों में से किसने अकबर को इस्लाम धर्म का शत्रु कहा है?
बदायूंनी
8. अकबर ने किसे ‘कविराय’ या ‘कविराज’ की उपाधि प्रदान की थी?
बीरबल
9. जहाँगीर के निर्देश पर किसने अबुल फ़ज़ल की हत्या की थी?
वीरसिंह बुन्देला ने
10. ‘मैंने अपना राज्य अपनी प्यारी बेगम के हाथों में एक प्याला शराब और एक प्याला शोरबे के लिए बेच दिया है।’ यह कथन किस बादशाह का है?
जहाँगीर
11. ‘जो चित्रकला के शत्रु हैं, मैं उनका शत्रु हूँ।’ यह कथन किस बादशाह का है?
जहाँगीर
12. किस जाट नेता ने बादशाह अकबर के मक़बरे (सिकन्दरा) को हानि पहुँचाई तथा अकबर की क़ब्र को खोदकर उसकी अस्थियों को जला दिया?
राजाराम
13. किस मुग़ल बादशाह को उसकी प्रजा ‘शाही वेश में एक फ़कीर’ कहती थी?
औरंगज़ेब
14. राजपूताना के निम्न राज्यों में से किस एक राज्य ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी?
मेवाड़
15. शिवाजी के 'अष्टप्रधान' का जो सदस्य विदेशी मामलों की देख-रेख करता था, वह कौन था?
सुमन्त
((20))
1. गुप्त काल का सर्वप्रमुख गणितज्ञ एवं खगोलविद निम्न में से कौन था?
आर्यभट्ट
2. अपने प्रशासन में पश्चिमी प्रक्रियाओं को अपनाने वाला पहला भारतीय शासक कौन था?
टीपू सुल्तान
3. पुरी के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
अनंतवर्मन चोडगंग
4. परमार वंश के किस शासक ने 'कविराज' की उपाधि ग्रहण की थी?
भोज
5. किस गुप्त कालीन शासक के समय में हूणों ने भारत पर आक्रमण किया?
महेन्द्रगुप्त
6. चन्देलों की राजधानी कहाँ स्थित थी?
खजुराहो
7. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने 'चिहालगानी' की स्थापना की थी?
इल्तुतमिश
8. दिल्ली सल्तनत का पहला सुल्तान कौन था, जिसने सैनिकों को नक़द वेतन देना आरम्भ किया?
अलाउद्दीन ख़िलजी
9. अकबर के स्थापत्य कला की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि निम्न में से कौन-सी थी?
फ़तेहपुर सीकरी
10. नादिरशाह के आक्रमण के समय मुग़ल सम्राट कौन था?
मुहम्मदशाह
11. 'सन्यासी विद्रोह' किस क्षेत्र में हुआ था?
बंगाल
12. निम्न में से कौन-सा 'कृषक विद्रोह' नहीं था?
मोपला
13. सिंधु सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
सुतकोतड़ा
14. निम्न में से किस स्थान पर चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन धर्म स्वीकार कर अपने शरीर का त्याग किया?
श्रवणबेलगोला
15. किस सातवाहन नरेश ने 'वेणकटक स्वामी' की उपाधि ग्रहण की थी?
गौतमीपुत्र सातकर्णि

Post a Comment Blogger

Recent In Internet

 
Top